"All Power is within you; you can do anything and everything." – Swami Vivekananda

Thursday, 13 January 2022


अमृत परिवार कार्यक्रम 


कक्षा छठवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावको के लिए विवेकानंद केंद्र के, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष माननीय श्री हनुमंत  राव जी के साथ , दिनाँक 6  जनवरी 2022  को विवेकानंद केंद्र विद्यालय लम्बा लाइन के परिसर मे, एक "पारस्परिक कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसे "अमृत  - परिवार " का नाम दिया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री एस विजय कुमार, सचिव सुश्री वर्षा बुजोंणे और वर्त्तमान मे पोर्टब्लेयर सम्पर्क स्थान संगठक  का दायितत्व निभा रही, सुश्री प्रियम्वदा दीदी उपस्थित थी। 

                                     

कार्यक्रम का शुभारम्भ, मंगलाचरण से हुआ साथ ही उपस्थित सभी गणमान्यों का परिचय अभिभावकों  साथ कराया गया, प्रधानाचार्य, श्री एस. विजय कुमार जी द्वारा उपस्थिति का स्वागत किया गया।  इस कार्यक्रम मे, माननीय श्री हनुमंत राव जी ने "समर्थ भारत पर्व", "सनातन धर्म", "पंच - यज्ञ" और "अमृत परिवार" विषयों से संबंधति जानकारियाँ दी और अपने विचार उपस्थिति के साथ साझा किए  जिसके बाद उपस्थिति द्वारा पूछे गए प्रश्न एवं शंकाओ का समाधान, श्री हनुमंत राव जी द्वारा किया गया।  





                     






सुश्री प्रियम्वदा दीदी द्वारा विवेकानंद केंद्र परिचय प्रस्तुत किया गया साथ ही वरिष्ठ कक्षा के छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया।  श्री आर वेणुगोपाल जी द्वारा उपस्थिति का धन्यावाद ज्ञापन किया  गया। कार्यक्रम की समाप्ति शांति मंत्र से की गई। 

 


 

No comments:

Post a Comment